सिद्धाश्रम यज्ञ क्रांति परिषद् द्वारा करवाया जा रहा है 11दिवसीय श्री रूद्र चंडी महायज्ञ
कोंडागांव जिला मुख्यालय में सिद्धाश्रम यज्ञ क्रांति परिषद् द्वारा करवाया जा रहा है 11दिवसीय श्री रूद्र चंडी महायज्ञ
VM News desk Kondagaon :-
कोंडागांव।आलबेडा पारा स्थित श्री परम हंस आश्रम श्री बगुला मुखी शक्ती पीठ में आयोजित यह यज्ञ बड़ा महात्म्य रखता है
वेदों ने कहा है यज्ञ ही सृष्टि का मूल है और यज्ञ ही समस्त भौतिक आध्यात्मिक दैविक प्रकोप से मुक्ति देने मै सक्षम है।
वर्तमान युग में यज्ञ की आहूति एक वैज्ञानिक सत्य है आधुनिक विज्ञान भी यज्ञ की महिमा और इसके वैज्ञानिक तथ्यों को मानता है यज्ञ एक मात्र साधन है वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने में
एक तरफ जहां सारा संसार कोरोना के नए नए वेरिएंट को ले कर परेशान है ऐसे समय में यज्ञ एक मात्र साधन है जो पूरे विश्व को इस आपदा से निकाल सकता है।
श्री रूद्र चंडी महायज्ञ विशिष्ट परिस्थिति में करवाया जाता है जब जब कोई बड़ा संकट या कोई महान उदेश होता है रूद्र चंडी महायज्ञ करवाया जाता है यज्ञ क्रांति परिषद् द्वारा कोंडागांव जिला मुख्यालय में यह 11वा यज्ञ है।
यज्ञ क्रांति परिषद् द्वारा लगातार यज्ञ करवाया जा रहा है राष्ट्र कल्याण जन कल्याण की भावना से आचार्य वेद प्रकाश जी, आचार्य राजीव, आचार्य राजेंद्र , आचार्य मुकेश जी, आचार्य प्रकाश जी, सिद्धाश्रम यज्ञ क्रांति परिषद् 36गढ़ संचालक डॉ आशुतोष पांडे , चंद्रभान श्रीवास्तव , शैलेंद्र मिश्रा, जगदीश नेताम , शिवलाल नेताम, जित्तू साहू , उदय सिन्हा, जैनी मंडावी, हेमन्त कौशिक, रमा शंकर पांडे, एवम समस्त वैदिक विद्वानों द्वारा यह यज्ञ संपन्न किया जा रहा है।

डॉ ताराचंद चंद्राकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षो अनुभव प्राप्त है वे विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम कर चुके है। वे समय समय पर जनहित के मुद्दो पर अपनी आवाज उठाते रहते है।वर्तमान में वे पत्रकारिता, समाजसेवी, मानवाधिकार कार्यकर्ता, आरटीआई विशेषज्ञ, व्हिसील ब्लोअर के रूप में समाज में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।