हाल ही में खबर आई थी कि रिया चक्रवर्ती ने ‘द टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल विमिन 2020’ की लिस्ट में टॉप किया है। यह रैंकिंग ऑनलाइन पोल में पड़े वोट और इंटरनल जूरी के आधार पर थी।
अब खबरें आ रही हैं कि रिया को पौराणिक कहानी महाभारत से प्रेरित एक बड़ा प्रॉजेक्ट ऑफर किया जा सकता है। एक सूत्र ने बताया, ‘इस प्रॉजेक्ट में महाभारत और द्रौपदी के किरदार को यूनीक और अलग तरह से पेश किया जाएगा।’
सूत्र के मुताबिक, ‘इसकी दुनिया मॉडर्न और अभी के समय के हिसाब से होगी। यह कुछ ऐसा होगा जो पहले नहीं हुआ। द्रौपदी का रोल रिया चक्रवर्ती को ऑफर किया गया है और अभी वह इस पर विचार रही हैं। अभी सिर्फ शुरुआती बातचीत हुई है।’
सुशांत की मौत के बाद लोगों के निशाने पर थीं रिया
पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत के बाद रिया को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब ऐसा लग रहा है कि वह धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं और नॉर्मल लाइफ की ओर लौटने की कोशिश कर रही हैं जैसा कि पहले था।
रिपोर्ट्स की मानें तो रिया लोगों से काम मांग रही हैं ताकि वह लाइफ में मूव ऑन कर सकें। पिछले कुछ महीनों से वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और अलग-अलग पोस्ट्स शेयर कर रही हैं। अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे बड़ी पीड़ा से बड़ी ताकत आती है। इस पर उन्हें लोगों से प्यार मिला था।
