नीरज-मिताली-रवि दहिया खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित, धवन को अर्जुन अवॉर्ड

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया. खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया, महिला क्रिकेटर मिताली राज शामिल हैं. इस साल 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है. इसके अलावा 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसमें अधिकतर पैरालंपिक खेलों में रजत पदक विजेता हैं. इनमें क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हैं. 10 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जा गया.

पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी).

अर्जुन पुरस्कार: अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), शिखर धवन (क्रिकेट), सीए भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी) ), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथूनिया (पैरा एथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स).

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम कैटेगरी): टीपी ओसेफ (एथलेटिक्स), सरकार तलवार (क्रिकेट), सरपाल सिंह (हॉकी), अशन कुमार (कबड्डी), तपन कुमार पैनगढ़ी (स्विमिंग).

द्रोणाचार्य अवॉर्ड (रेगुलर कैटेगरी): राधाकृष्ण नायर पी (एथलेटिक्स), संध्या गुरुंग (बॉक्सिंग), प्रितम सिवच (हॉकी), जय प्रकाश नौटियाल (पैरा शूटिंग), सुब्रहमनियन रमन (टेबल टेनिस).

Leave a Comment