आज तक आपने गेंदे के फूल घर की बालकनी को सजाने के लिए खरीदे होंगे पर क्या आप जानते हैं गेंदे के फूलों से बनी चाय आपकी सेहत और ब्यूटी से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर कर सकती है। सुनकर थोड़ी हैरानी हो सकती है पर यह सच है। इसमें स्किन हीलिंग, एंटी इफ्लामेशन, एंटी सेप्टिक और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। गेंदे के फूल की पंखुडिय़ों का उपयोग लोग अबतक फेस पैक और हेयर मास्क बनाने के लिए करते रहे हैं। लेकिन यह फूल विशेष रूप से ट्यूमर को रोकने और साइटोटॉक्सिक प्रभावों के लिए भी जाने जाते हैं। आइए जानते हैं गेंदे के फूल की चाय पीने से सेहत को मिलने वाले कई गजब के फायदे और उसे बनाने का सही तरीका।
गेंदे के फूल की चाय पीने के फायदे-
घाव को करता है जल्दी हील- गेंदे के फूल से बनी चाय का नियमित सेवन त्वचा सबंधी कई दिक्कतों को दूर करने में मदद करता है। यह स्किन पर लगे घाव को तेजी से हील करके पिंपल, एक्ने आदि से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा यह स्किन को एजिंग से बचाकर स्किन रैश को ठीक करने में भी मदद करता है।
