दुर्ग / केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने 2021 की सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में नगर निगम दुर्ग को पूरे देश में छठवां स्थान का पुरस्कार प्रदान किया है। सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज को पहली बार प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया है। पुरस्कार प्राप्त करने महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त हरेश मंडावी ,स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान,दीपक साहू,शेखर वर्मा आदि ने दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण किए।
सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में नगर निगम दुर्ग द्वारा मुख्य सेप्टिक टैंक की सफाई, मल का उचित निपटान को प्रमुखता दी गई। जिसके लिए सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण प्रदान किया गया। जिसके अंतर्गत टॉयलेट की सफाई के लिए वेक्यूम एम्पीटियर की व्यवस्था है। कर्मचारियों के लिए सेफ्टी जैकेट, सेफ्टी ग्लब्स,हेलमेट, प्रदान किया गया है। सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को लिंक से जोड़ा जाकर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा रहा है। जिसका परिणाम सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में नगर निगम को छठवां स्थान प्राप्त हुआ है।
ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त कर चुका है दुर्ग
निगम खुले में शौच मुक्त का दर्जा पूर्व प्राप्त।खुले से शौच मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रातः से ही ओडी वाले स्थानों पर नजर रखने का कार्य किया है, शौचालय को अपडेट किया नतीजन दुर्ग को ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त हो चुका है।
दुर्ग निगम जगह बनाने में सफलता हासिल करेगा। उन्होंने इसके लिए सभी शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग देने और कचरा निष्पादन में सहयोग करने की अपील की/