जगदलपुर। बस्तर ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में धांधली कर चयन सूची जारी कर दी है। जहां पहली से 12 वीं तक हर क्लास में 40-40 बच्चों का भर्ती होनी थी। लेकिन गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों के बच्चों की जगह रसूकदार कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों के बच्चों के नाम पर चयन सूची जारी कर दिया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष डोमाय मौर्य ने बस्तर कलेक्टर से मुलाकात कर बताया कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जनपद पंचायत बस्तर के रसूकदार कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों के एक-एक नही बल्कि 02 से 03 बच्चों का चयन सूची में नाम दर्ज हैं, जिस प्रकार से देखा जाय कि जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, बीजेपी एवं कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों के बच्चों के नाम चयन सूची में है, गरीब तपते के बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जो चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है 50 बालिका वर्ग और 25 बीपीएल परिवार से लेना था, लेकिन कुछ मिली भगत कर कर्मचारियों ने चुनिदा वर्ग के बच्चों को लिया है। और हिन्दी माध्यम बच्चों को पहली क्लास में भर्ती प्रक्रिया नहीं कराया जा रहा है।
