सीएम का बड़ा ऐलान: पेट्रोल – डीजल की कीमतों में आई भारी गिरावट..जानें प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव…

राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर दिया है। पेट्रोल पर 4 रुपए और डीजल पर 5 रुपए टैक्स कम किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मंगलवार आधी रात से नई कीमतें लागू हो जाएंगी। केंद्र सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में प्रति लीटर 5 और 10 रुपए की कटौती की थी। इसके बाद कई राज्यों ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम कर दिया था। राजस्थान सरकार अब तक इस पर फैसला नहीं कर पाई थी।

अशोक गहलोत ने बीच में टैक्स घटाने के संकेत जरूर दिए थे। देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान में ही मिल रहा था। गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मंत्रिमंडल की बैठक में पेट्रोल/डीजल पर वैट की दर कम करने का फैसला लिया गया। इससे राज्य सरकार 3500 करोड़ रुपये सालाना राजस्व का नुकसान होगा।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव…

शहर का नाम              पेट्रोल              डीजल

दिल्ली    103.97              86.67

मुंबई      109.98              94.14

कोलकाता              104.67              89.79

चेन्नई    101.40              91.43

आपको बता दें कि लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बुधवार (03 नवंबर) को पेट्रोल पर एक्साइज में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी. मोदी सरकार की तरफ से वाहन ईंधन पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद स्थानीय स्तर पर राज्यों में वैट दर कम होने से पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट

शहर का नाम              पेट्रोल              डीजल

भोपाल   107.23              90.87

बेंगलुरु   100.58              85.01

पटना     105.92                  91.09

रांची       98.52              91.56

लखनऊ                  95.28              86.80

रांची       98.52              91.56

पोर्ट ब्लेयर              82.96                  77.13

चंडीगढ़  94.98                  83.89

नोएडा    95.51                  87.01

श्रीगंगानगर              116.34                  100.53

Leave a Comment