दल्लीराजहरा। नगर पालिका दल्ली राजहरा क्षेत्रान्तर्गत सभी वार्डों में 203.85 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
नगर पालिका प्रांगण में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ,उपाध्यक्ष संगीता नायर ,विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ,नपा उपाध्यक्ष संतोष देवांगन सहित नपा के समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक रीति नीति से पूजा अर्चना कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा का नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के नेतृत्व में आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ,सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय ,जिला कांग्रेस महामंत्री रत्तीराम कोसमा ,एल्डरमैन गण प्रमोद तिवारी ,ममता पांडेय ,केव्ही अब्राहम ,जगदीश वास ,जी ईश्वर राव ,महेंद्रन अप्पू ,पार्षद गण विजय लक्ष्मी ,रोशन पटेल ,सूरज विभार ,चंद्रप्रकाश सिन्हा ,श्रुति यादव ,रुखसाना बेगम ,प्रमिला पारकर ,जनक निषाद ,बृजमोहन नेताम ,स्वप्निल तिवारी ,यंगेश देवांगन, विजय भान, शीला भारद्वाज ,सोहद्रा ठाकुर ,राजेश काम्बले ,टी. ज्योति ,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार ,स्पोट्र्स सेल के जिला अध्यक्ष विलियम ,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश साहू ,प्रभारी महासचिव परितोष हंसपाल ,मनीष सेन ,मोहम्मद यमन ,जसविंदर गिल ,चंदन ग्वाल ,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन,असंगठित कामगार प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ,काकू रंधावा ,रामजतन भारद्वाज जी,व्ही डी कुरैशी ,अजय छाजेड़ ,चिन्नामल गुण्डु ,तिलक मानकर ,भूपेंद्र दिल्लीवार ,अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज कुरैशी ,पप्पू पंजवानी रमेश भगत ,अनिल कोम्बे सहित काफी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।
