बिलासपुर : CG से  तीर्थ यात्रा के लिए जा रही बस MP में पलट गयी, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

Bilaspur: Bus going for pilgrimage from CG overturned in MP, many passengers seriously injured

CG से  तीर्थ यात्रा के लिए जा रही बस MP में पलट गयी, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

CG से  तीर्थ यात्रा के लिए जा रही बस MP में पलट गयी एक एक महिला का हाथ कटा अन्य कई यात्री गंभीर रूप से घायल

VM News desk Bilaspur :-

छत्तीसगढ़ से  तीर्थ यात्रा के लिए जा रही बस मध्यप्रदेश  में पलट गयी, जिसके दौरान कई यात्री गंभीर रूप से घायल   हो गए l  जांजगीर चांपा से तीर्थयात्रियो को ले जा रही एक बस बुधवार को अनियंत्रित होकर पलट गई।  जिसमे एक महिला यात्रीका हाथ कट गया एवं वह गंभीर रूप से घायल हो गई और अन्य कई यात्री घायल हो गए।

घटना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। यह दुर्घटना मध्य प्रदेश के अनूपपुरा में हुआ । एंबुलेंस से मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा से तीर्थयात्रियों को लेकर बस अमरकंटक और मैहर देवी दर्शन के लिए रवाना हुई थी l  अमरकंटक में नर्मदा दर्शन के बाद बस मैहर के लिए रवाना हुई। उसी दौरान बिहार घाट के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घटना की  पुलिस को सूचना दी।

बताया जाता है कि रीवा-अमरकंटक मार्ग 3 माह से बंद है। इस कारण सभी बसें व अन्य वाहन राजेंद्रग्राम और अमरकंटक से होकर गुजरते हैं। इस सड़क की हालत बेहद खराब है। इस मार्ग का उपयोग अन्य विकल्पों के बिना किया जाता है। सड़क खराब होने के कारण इस सड़क पर आधा दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं घट हो चुकी हैं l  उसके बाद भी प्रशासन है की कुम्भकरणी की नींद में सोया हुआ  है l

 

Leave a Comment