छत्तीसगढ़ पैथोलॉजी एसोसिएशन द्वारा नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन

Spread the love

भिलाई। इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा राज्य में पहली बार पैथोलॉजी कि नेशनल कांफ्रेंस ऐपकॉन 2021 का आयोजन वर्चुअली किया जा रहा है। यह कॉन्फ्रेंस 1 से 5 दिसंबर, 2021 तक रहेगी। 3 दिसंबर, 2021 को शाम 4 बजे इसका उद्घाटन  राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके द्वारा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ आई.ए.पी.एम. के चेयरपर्सन डॉ राजू भैसारे ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छत्तीसगढ़ जैसे छोटे राज्यों का भी एकेडमिक फील्ड में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान कायम हो पाएगी।

इस कॉन्फ्रेंस में 2 दिसंबर, 2021 को अंतरराष्ट्रीय स्पीकर्स का आज की तकनीक के नए बिंदुओं पर मरीजों के जांच संबंधी विषयों पर व्याख्यान होगा। 2 दिसम्बर, 2021 को आई.ए.पी/आई.डी के व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में ईडी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं), डॉ संजीव कुमार ईस्सर उपस्थित होंगे। इस राष्ट्रीय आयोजन हेतु करीब एक हजार अ_ारह सौ पैथोलॉजिस्ट का रजिस्ट्रेशन हुआ है। पैथोलॉजी के विभिन्न विषयों हेतु 740 पोस्टर एवं 160 रिसर्च पेपर सलेक्ट किए गए हैं। पांच विभिन्न हाल में प्रतिदिन लगातार सी.एम.ई. फ्री पेपर्स, सिंपोजियम एवं अन्य विषयों पर व्याख्यान चलते रहेंगे। अपनी पसंद के व्याख्यान से आपको सीधे जोडऩे की सुविधा रहेगी।

इस पूरे कार्यक्रम एवं विषय चयन हेतु बीएसपी के मुख्य चिकित्सालय, सेक्टर 9 के सी.एम.ओ. मेडिकल डॉ एम रविंद्रनाथ (साइंटिफिक कमेटी चेयरमैन), डॉ गुरमीत सिंह एवं डॉ प्रिया साहू का विशेष योगदान रहा। कान्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ राजू भैसारे एवं ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ रेणुका गहीने, डीन शासकीय मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव ने कार्यक्रम की सफलता एवं राज्य की उच्चस्तरीय पराकाष्ठा हेतु राज्य के पैथोलोजिस्ट को अधिक से अधिक संख्या में जुडऩे की अपील की है एवं राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्पीकर्स को कांफ्रेंस के सहभागी होने हेतु धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.