जानिए ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन को महत्व देने का प्रमुख कारण

Spread the love

सूर्य के राशि गोचर की अवधि 30 दिनों की होती है। 16 नवंबर को ये ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहा है जो 16 दिसंबर तक इस राशि में मौजूद रहेगा। इसके बाद धनु राशि में गोचर करेगा। सूर्य ग्रह की इस चाल का कुछ राशि वालों पर बेहद ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

इन राशि वालों को करियर में जबरदस्त लाभ मिलने के आसार रहेंगे।ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहों की गतिशीलता का जीवन में घटित होने वाली अच्छी या बुरी घटनाओं में बड़ा महत्व है। इन घटनाओं के आकलन के लिए 27 नक्षत्रों, 9 ग्रहों व 12 राशियों को आधार बनाया गया है। राशियों व ग्रहों के अपने-अपने गुण व धर्म हैं जिसके आधार पर ज्योतिषीय कथन तय होते हैं।सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड 360 अंशों में विभाजित है। इसमें 12 राशियों में से प्रत्येक राशि के 30 अंश हैं।

इस प्रकार ये राशियां पूरे ब्रह्माण्ड का प्रतिनिधित्व करती हैं। सभी 9 ग्रह प्रत्येक राशि में अपनी-अपनी गति से प्रवेश कर 30 डिग्री पार कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। प्रत्येक ग्रह की गति व राशि की 30 डिग्री को पार करने की समय सीमा अलग-अलग होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.