महिला वोटरों को लुभाने में जुटी कांग्रेस

Spread the love

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश की महिलाओं को साधने की पूरी कोशिश में लगी हुई हैं। हाल ही में अपना महिला घोषणा पत्र जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रविवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिला शक्ति संवाद रैली को संबोधित करेंगी। इस शक्ति संवाद में वह स्थानीय महिलाओं से बातचीत करेंगी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधीवाड्रा अपनी पार्टी की चुनाव प्रभारी भी हैं।

3लिहाजा, 2022 के विधानसभा चुनाव को भेदना प्रियंका गांधी के लिए एक बड़ी चुनौती है। उनके कार्यक्रम के मुताबिक,  प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में महिला शक्ति संवाद रैली में शिरकत करेंगी। गौरतलब है कि रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। जिसके चलते प्रियंका की ओर से महिलाओं के साथ किया जा रहा शक्ति संवाद कहीं न कहीं आगामी चुनाव में लाभ पहुंचा सकता है। रायबरेली विधानसभा सीट से पार्टी की विधायक अदिति सिंह के हाल ही में बीजेपी का दामन थामने से उपजी रिक्तता को भरने के लिहाज से वाड्रा का रायबरेली दौरा अहम माना जा रहा है।

आगामी चुनाव में कांग्रेस की ओर से 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिये जाने की घोषणा के बाद वाड्रा राज्य के विभन्नि इलाकों में महिला संवाद रैलियों का आयोजन कर संबद्ध इलाके में संभावित उम्मीदवारों की भी पहचान करती हैं। साथ ही इन रैलियों में महिलाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाये जाने के मद्देनजर कांग्रेस प्रदेश में आधी आबादी के वोट अपने पक्ष में करने की कोशिश में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.